युवक की नशीली दवा खाने से बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान हुई मौत
बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र के चक 2 डीएचएम में एक युवक की इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है। मृतक के भाई गंगाराम ने रिपोर्ट दी कि उसके भाई की तबीयत खराब थी। रिपोर्ट के मुताबिक सात सितंबर 2026 की रात उसके भाई जंगीर राम ने नशीली दवा खा ली थी। इसके बाद तबीयत बिगडऩे पर उसका इलाज करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना पर जामसर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार मृतक के भाई गंगाराम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले में पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ