बीकानेर: शहर के इस इलाके में किराये के कमरे में अचेत मिला युवक, अस्पताल में मौत
बीकानेर: शहर के इस इलाके में किराये के कमरे में अचेत मिला युवक, अस्पताल में मौत
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के रानीबाजार में किराये के कमरे में एक युवक अचेत अवस्था में मिला। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घटना रानीबाजार गली नंबर 8 स्थित किराये के मकान की है। इस संबंध में राजीव नगर निवासी भीमसिंह ने रिपोर्ट दी है। उसने बताया कि उसका भाई पदमसिंह रानीबाजार क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था और नशे का आदी था।
परिवादी के अनुसार 28 अगस्त की शाम करीब 7 बजे सूचना मिली कि पदमसिंह अपने किराये के कमरे में अचेत अवस्था में मिला है। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ