बीकानेर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, इंद्रा कॉलोनी में देर रात की घटना
बीकानेर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, इंद्रा कॉलोनी में देर रात की घटना
बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में रविवार देर रात एक युवक का शव उसके निवास स्थान पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान शशि पासवान पुत्र शिव देव पासवान, निवासी बिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11:30 बजे गणेश चौक से आगे इंद्रा कॉलोनी में एक युवक के फंदे से लटके होने की सूचना मिली। बताया गया कि युवक कमरे के दरवाजे से फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। टीम में राजा कुमार, मो. जुनैद, इमरान, शोएब भाई और राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
इधर, बीछवाल थाना पुलिस की टीम भंवरनाथ के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ