युवक ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ रामसिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में रिड़मलसर स्थित अपने मकान में रह रहा था।
जानकारी के अनुसार, राम सिंह अपनी मां और बहन के साथ रह रहा था। सोमवार शाम उसने मकान की ऊपरी मंजिल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मृतक के चाचा सुरजीत सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ