Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

टंकी पर चढ़ा युवक; बोला-युवती ने रुपए नहीं दिए, नंबर भी ब्लॉक किए

Bansal
9 months ago
टंकी पर चढ़ा युवक; बोला-युवती ने रुपए नहीं दिए, नंबर भी ब्लॉक किए

टंकी पर चढ़ा युवक; बोला-युवती ने रुपए नहीं दिए, नंबर भी ब्लॉक किए 

सादुलपुर। गांव थिरपाली छोटी में एक युवक बुधवार को पानी की टंकी पर चढ़ गया। हमीरवास थाना पुलिस व ग्रामीणों द्वारा काफी प्रयास करने के पर युवक करीब चार घंटे बाद टंकी से नीचे उतरा। सुबह 10.30 बजे गांव का राजेश जाट पानी की सार्वजनिक टंकी पर चढ़ गया। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे हमीरवास थाना एसएचओ प्रशिक्षु डीएसपी विनोद कुमार ने युवक को सकुशल नीचे उतारने का प्रयास किया, जिसमें वे कामयाब भी रहे। आखिरकार पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर 2.30 बजे युवक नीचे उतरा। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि राजेश कुमार एक युवती के साथ बातचीत करता था और दोनों एक साथ प्राइवेट जॉब करते थे। 

युवती ने दो अन्य लड़कों से बात करनी शुरू कर दी। उनके कहने पर युवक ने प्राइवेट कंपनी में पांच-छह लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट कर दिया। बाद में लड़की ने उससे बातचीत करनी बंद कर दी और मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। लड़की व दोनों लड़कों ने उसके रुपए भी नहीं दिए। यही नहीं लड़की ने एसपी ऑफिस में उसके खिलाफ छेड़छाड़ का एक परिवाद भी दिया। एसएचओ ने बताया कि उक्त मामले को लेकर गांव में पंचायतें भी चल रही थी, परंतु समाधान नहीं होता देख राजेश कुमार ने टंकी पर चढ़ने का कदम उठाया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को बैठाकर समझाइश व बातचीत की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: