Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

उचित मूल्यों की दुकानों के लिए इस दिन तक आप भी कर सकते हैं आवेदन

6 hours ago
उचित मूल्यों की दुकानों के लिए इस दिन तक आप भी कर सकते हैं आवेदन

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने जिले की विभिन्न तहसीलों में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत तहसील नोखा, लूणकरणसर, खाजूवाला एवं बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की रिक्त तथा नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

 


इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 को सायं 5 बजे तक जिला रसद अधिकारी कार्यालय, बीकानेर (कलेक्ट्रेट परिसर) से 100 रुपये के भारतीय पोस्टल ऑर्डर के माध्यम से आवेदन-पत्र प्राप्त कर सकेंगे। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन-पत्र भी 10 अगस्त 2026 को सायं 5 बजे तक कार्यालय में जमा कराए जा सकेंगे।

 

विज्ञप्ति के अनुसार बीकानेर ग्रामीण, नोखा, खाजूवाला तथा लूणकरणसर क्षेत्रों में कुल 10 उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें कुछ दुकानें महिला आरक्षित तथा शेष अनारक्षित श्रेणी के लिए निर्धारित की गई हैं। उचित मूल्य दुकानों का आवंटन विभाग द्वारा निर्धारित पात्रता, चयन मापदंड एवं अन्य दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। रिक्त दुकानों से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट एवं जिला रसद अधिकारी कार्यालय, बीकानेर में उपलब्ध है।


विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में जारी विज्ञप्ति के अंतर्गत प्राप्त आवेदन-पत्रों (चयनित आवेदन-पत्रों को छोड़कर) को निरस्त माना जाएगा। ऐसे में संबंधित वार्डों एवं ग्रामों के इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों को नए सिरे से आवेदन प्रस्तुत करना होगा। साथ ही, रिक्तियों में आवश्यकतानुसार वृद्धि, कमी अथवा संशोधन करने का अधिकार विभाग के पास सुरक्षित रहेगा।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: