Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में योग जागरूकता अभियान जारी, विद्यार्थियों ने किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

Bansal
3 months ago
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में योग जागरूकता अभियान जारी, विद्यार्थियों ने किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

खुलासा न्यूज,बीकानेर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में संचालित योग जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को रिन्यूएबल एनर्जी एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा के विद्यार्थियों के लिए विशेष योग सत्र आयोजित किया गया।


शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योग विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. एस. एल. प्रजापत के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के योग विभाग की अतिथि संकाय प्रियंका रघुवंशी तथा एम.एससी. योग के विद्यार्थी अजय धवल ने विद्यार्थियों को योग प्रार्थना, कॉमन योग प्रोटोकॉल, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया।

 


प्रशिक्षकों ने योग को स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति एवं परीक्षा के तनाव को कम करने का प्रभावी माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
डॉ. एस. एल. प्रजापत ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है और शारीरिक एवं मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: