राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, बीकानेर में भी जारी हुआ येलो अलर्ट
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, बीकानेर में भी जारी हुआ येलो अलर्ट
बीकानेर। राजस्थान में सर्दी की आहट के बीच नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने भी शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, रविवार को भी 10 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 16 नवंबर से मौसम शुष्क होगा और तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर हावी होगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
राजस्थान के छह जिलों में आज मौसम बदलने की संभावना है। बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलोदी और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन व वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 10 जिलों में रविवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने जोधपुर, नागौर, फलोदी, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, डीडवाना-कुचामन, चूरू, बीकानेर, सीकर और झुंझुनूं में मेघगर्जन व वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ