राजस्थान में फिर बारिश की संभावना, रात में सर्दी बढ़ी, बीकानेर में जारी हुआ येलो अलर्ट
राजस्थान में फिर बारिश की संभावना, रात में सर्दी बढ़ी, बीकानेर में जारी हुआ येलो अलर्ट
बीकानेर। राजस्थान में बारिश-आंधी का दौर थमने के साथ ही रात में सर्दी शुरू हो गई। बुधवार को 17 शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दिन में तेज गर्मी है। यहां दिन का तापमान करीब 39 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इसके असर से बीकानेर संभाग के एरिया में बारिश की संभावना है। बुधवार को राजस्थान में सबसे ज्यादा ठंडी रात माउंट आबू में रही। यहां रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। माउंट आबू के अलावा 10 से ज्यादा शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। अजमेर में 18.6, भीलवाड़ा में 18.4, टोंक में 17.4, अलवर में 17.6 तक पारा गिर गया।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज से राज्य में मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना जताई है। 24 अक्टूबर से राज्य में फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है, जिसके असर से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ