राजस्थान में आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, चलेगी तूफानी हवा
राजस्थान में आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, चलेगी तूफानी हवा
जयपुर। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को राजस्थान के जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुन्झूनूं, चूरू, खैरथल-तिजारा, सीकर, हनुमानगढ़ और कोटपूतली-बहरोड़ में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। हालांकि यह राहत ज्यादा लंबी नहीं रहेगी। 17 मई से पश्चिमी राजस्थान में एक बार फिर तीव्र हीटवेव का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।
उधर फलोदी, जैसलमेर और बाड़मेर में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जबकि बीकानेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर तेज गर्मी की चपेट में हैं। शुक्रवार को बीकानेर, फलोदी, श्रीगंगानगर और जैसलमेर में लू की चेतावनी दी है। दक्षिण व पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार की ओर आगे बढ़ने की दिशा में अनुकूल दिखाई रहा है। मानसून 16 मई को दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर पहुंच सकता है। मानूसन से पहले प्री एक्टीविटी से ओडिशा, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भारी से भारी बारिश हो रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ