राजस्थान में आज 19 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश के आसार
राजस्थान में आज 19 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश के आसार
जयपुर। राजस्थान में मानसून की गतिविधियां पूर्वी हिस्से में सक्रिय बनी हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं मानसून ट्रफ लाइन जम्मू और देहरादून से होते हुए कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बुधवार तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
बीते 24 घंटे में अलवर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, सवाईमाधोपुर और टोंक जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश सवाईमाधोपुर के भाड़ौती में 4.72 इंच हुई। इसके अलावा टोंक के अलीगढ़ में 4.25 इंच, जबकि दौसा के राहूवास और सवाईमाधोपुर के भावरा में 4.13 इंच बारिश दर्ज की गई।
19 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 26 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के करीब 19 जिलों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उदयपुर और अजमेर संभाग के साथ शेखावाटी क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
27 अगस्त से बारिश में कमी के संकेत
मौसम विभाग ने बताया कि 27 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।
इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश
भाड़ौती, सवाईमाधोपुर: 4.72 इंच
अलीगढ़, टोंक: 4.25 इंच
राहूवास, दौसा: 4.13 इंच
भावरा, सवाईमाधोपुर: 4.13 इंच
दौसा और लालसोट: 3.74 इंच
नैनवा, बूंदी: 2.83 इंच
तालेड़ा, बूंदी: 2.76 इंच
अमलेरा, झालावाड़: 2.17 इंच
जयपुर: 1.94 इंच
बूंदी: 1.67 इंच
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ