राजस्थान में आज 16 जिलों में लू का येलो अलर्ट, नौतपा-मानसून पर नया अपडेट
राजस्थान में आज 16 जिलों में लू का येलो अलर्ट, नौतपा-मानसून पर नया अपडेट
जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर अपने परवान पर है। 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा से पहले ही सूरज ने उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को 14 जिलों में लू का दौर जारी रहा। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार बुधवार को 16 जिलों में लू का येलो अलर्ट व हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने, लू और ऊष्ण रात्रि की संभावना जताई है। मौसम केन्द्र ने राज्य के पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिन में तेज धूलभरी हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की आशंका जताई है। तेज गर्मी और बढ़ती उमस लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी हैं। इसका असर राजधानी के सरकारी और निजी अस्पतालों की मेडिसिन व गैस्ट्रो ओपीडी में साफ दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि अधिकांश मरीज पेट संक्रमण, उल्टी-दस्त, फूड प्वॉइजनिंग, पीलिया, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं।
आज यहां येलो अलर्ट
अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुन्झुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और फलोदी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ