Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

युवक पर लाठी सरियों से जानलेवा हमला बोलकर नगदी लूटी, नामजद लोगो के खिलाफ मामला दर्ज

Solar 2
3 months ago
युवक पर लाठी सरियों से जानलेवा हमला बोलकर नगदी लूटी, नामजद लोगो के खिलाफ मामला दर्ज


युवक पर लाठी सरियों से जानलेवा हमला बोलकर नगदी लूटी, नामजद लोगो के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर।   लूणकरणसर थाना क्षेत्र के गारबदेसर गांव में जानलेवा हमला, लूट और जातिसूचक गालियां देने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर स्ष्ट/स्ञ्ज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी राजेश पुत्र बलबीर सिंह जाट निवासी गारबदेसर ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपीगण एकराय होकर लाठी-सरियों से लैस होकर उसके घर में जबरन घुसे और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पहले शराब और पैसे की मांग की। जब प्रार्थी ने इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई तथा जातिसूचक गालियां दी गईं। इस दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से जबरदस्ती 1500 रुपये भी निकाल लिए।
पीडि़त ने बताया कि हमलावरों ने उसे गंभीर चोटें पहुंचाईं और धमकी दी कि यदि किसी को घटना की जानकारी दी तो जान से मार देंगे।
पुलिस ने प्रकरण में दीपक आचार्य, सुनील आचार्य, प्रदीप नायक, भैराराम और पूनम आचार्य सहित अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी द्वारा की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं

Solar 4
Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: