Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन और नकदी छीन कर ले गये

Bansal
6 hours ago
युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन और नकदी छीन कर ले गये


युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन और नकदी छीन कर ले गये
 बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 13, लूणकरणसर निवासी प्रतापनाथ पुत्र लालनाथ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 5 नवंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे रामदेव मंदिर के निकट महेंद्र नायक, दलीप, एमपी, आरजू पुत्र शेराराम बाजीगर तथा 3-4 अन्य लोगों ने उसे घेर लिया।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने लाठी, डंडों और बरछी से हमला कर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसका मोबाइल फोन और करीब 50 हजार रुपये छीन लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: