Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

यूथ कांग्रेस चुनाव में हेतराम जाखड़ की जीत, सुशीला सिंवर के समर्थन की रही चर्चा

Bansal
2 weeks ago
यूथ कांग्रेस चुनाव में हेतराम जाखड़ की जीत, सुशीला सिंवर के समर्थन की रही चर्चा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। करीब पांच-छह माह पूर्व अप्रैल में संपन्न हुए यूथ कांग्रेस के चुनावों में लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से कई युवा प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में अपनी दावेदारी पेश की थी। चुनाव परिणाम में हेतराम जाखड़ ने लूणकरणसर विधानसभा अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि हंसराज बुहाड़ दूसरे स्थान पर रहे। अन्य प्रत्याशियों के बीच भी मुकाबला रहा।

 


चुनाव के दौरान लूणकरणसर की राजनीति में सुशीला सिंवर की भूमिका को लेकर भी चर्चा रही। स्थानीय राजनीतिक हलकों और समर्थकों के अनुसार हेतराम जाखड़ को सुशीला सिंवर का समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त था। जाखड़ को सिंवर समर्थक युवा नेताओं में माना जाता है और चुनाव में उनके पक्ष में बने माहौल में सुशीला सिंवर के राजनीतिक संपर्कों एवं संगठनात्मक प्रभाव की भूमिका की चर्चा सामने आई।

 


यूथ कांग्रेस चुनाव में कई युवा नेताओं की सक्रिय भागीदारी के बीच हेतराम जाखड़ की जीत को क्षेत्र की युवा राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा गया। वहीं, सुशीला सिंवर से जुड़े युवा कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन में युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राजनीतिक जिम्मेदारियां दिलाने की दिशा में सिंवर लगातार सक्रिय रही हैं।
हेतराम जाखड़ की जीत के बाद समर्थकों के बीच इसे युवा संगठन में सुशीला सिंवर के साथ जुड़े युवा नेतृत्व की सक्रियता के रूप में भी देखा जा रहा है। आगामी समय में लूणकरणसर की युवा राजनीति में इस समीकरण की भूमिका पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: