Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

योग,संस्कार और राष्ट्रभाव का अनूठा संगम: योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर के भव्य समापन समारोह में 130 से अधिक प्रतिभागी बच्चों व सेवा कार्य से जुड़े कार्यकर्ता का हुआ सम्मान....

rk
7 hours ago
योग,संस्कार और राष्ट्रभाव का अनूठा संगम: योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर के भव्य समापन समारोह में 130 से अधिक प्रतिभागी बच्चों व सेवा कार्य से जुड़े कार्यकर्ता का हुआ सम्मान....

योग,संस्कार और राष्ट्रभाव का अनूठा संगम: योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर के भव्य समापन समारोह में 130 से अधिक प्रतिभागी बच्चों व सेवा कार्य से जुड़े कार्यकर्ता का हुआ सम्मान.....

 

बीकानेर|29 जून,सोमवार । भारत स्वाभिमान,पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में 3 जून से बाबा रामदेव पार्क में निरंतर चल रहे निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर का रविवार सायं हनुमान मंदिर भवन,नत्थूसर बास में भव्य एवं गरिमामय समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभक्ति का अनुपम वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में अभिभावकों,बच्चों,युवाओं तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया।

शिविर के संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग कराने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह शिविर इस वर्ष भी 3 जून से निरंतर संचालित किया गया। शिविर में बच्चों एवं युवाओं को नियमित योगाभ्यास,स्वदेशी खेलकूद,व्यक्तित्व विकास, आयुर्वेद,स्वदेशी जीवनशैली, सनातन संस्कृति, गीता ज्ञान श्लौक, वैदिक परंपराओं से यज्ञ, स्वच्छता अभियान,नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण,अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं नैतिक संस्कारों से जोड़ने के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही नशा मुक्ति और स्वच्छता अभियान पर आयोजित चित्रकला और बाधा बोरी दौड़ प्रतियोगिता उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक बालिकाओं को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने चित्रकला के माध्यम से आमजन को नशा मुक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया साथ ही प्रेरक प्रतियोगिताओं, समूह गतिविधियों एवं राष्ट्रीय भक्ति गीतों और आध्यात्मिक गीतों के साथ सांस्कृतिक अभ्यासों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को भी निखारा गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूज्य सरजूदास जी महाराज श्री राम झरोखा कैलाश धाम और योगी विलासनाथ जी महाराज रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का विकास ही उज्ज्वल भारत की नींव है। उन्होंने आयोजकों द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास और सनातनीय संस्कारों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पूज्य महाराज ने अपने करकमलों से शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 130 से अधिक बालक-बालिकाओं एवं युवाओं, को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं ओर आशीर्वाद दिया।

समारोह में बच्चों एवं युवाओं ने देशभक्ति,सनातन संस्कृति, राजस्थानी लोककला एवं योग विषय पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। योग पर आधारित नृत्य,समूह नृत्य एवं प्रेरक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पूरे कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, अनुशासन और संस्कारों की सुंदर झलक दिखाई दी।

इस अवसर पर शिविर के सफल संचालन में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं, प्रशिक्षकों एवं सेवाभावी सहयोगियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान संयोजक लक्ष्मणराम प्रजापत,युवा भारत के जिला प्रभारी भवानीशंकर सांखला,संगठन मंत्री विकास जोशी,महामंत्री नरेंद्र सुथार, सी.डी.सागर,निशा लिम्बा, डा.कन्हैयालाल कच्छावा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। उन्होंने इस अवसर बच्चों को मार्गदर्शन और प्रदान किया 

कार्यक्रम के अंत में संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने सभी संतों, अतिथियों, सहयोगियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत स्वाभिमान,पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत द्वारा भविष्य में भी समाजहित एवं राष्ट्रनिर्माण के उद्देश्य से ऐसे शिविरों और जनजागरण कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि नई पीढ़ी स्वस्थ, संस्कारित, आत्मविश्वासी एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित बन सके।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: