Khulasa Online
Breaking
• बॉलीवुड की यह दिग्गज सिंगर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती • ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में सीजफायर वार्ता शुरू, ईरान बोला - बैठक फेल हुई तो यूएस-इजराइल जिम्मेदार • इस साल रेलवे में होंगे 8 बड़े बदलाव, पहली हाइड्रोजन और 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलेंगी, पढ़े पूरी खबर ... • इस एयरपोर्ट पर 38 करोड़ रुपए का 29.37 किलो सोना जब्त, 24 केन्याई महिलाएं गिरफ्तार • ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान रवाना, कहा- ईरान खेल न खेले, ईमानदारी से बात करे; अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा ईरानी डेलीगेशन • बॉलीवुड की यह दिग्गज सिंगर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती • ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में सीजफायर वार्ता शुरू, ईरान बोला - बैठक फेल हुई तो यूएस-इजराइल जिम्मेदार • इस साल रेलवे में होंगे 8 बड़े बदलाव, पहली हाइड्रोजन और 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलेंगी, पढ़े पूरी खबर ... • इस एयरपोर्ट पर 38 करोड़ रुपए का 29.37 किलो सोना जब्त, 24 केन्याई महिलाएं गिरफ्तार • ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान रवाना, कहा- ईरान खेल न खेले, ईमानदारी से बात करे; अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा ईरानी डेलीगेशन
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

बीकानेर: बड़ी ठगी, एक्सईएन के लाखों रुपए उड़ाए, 24 घंटे में इतने लाख होल्ड कराए

rk
2 weeks ago
बीकानेर: बड़ी ठगी, एक्सईएन के लाखों रुपए उड़ाए, 24 घंटे में इतने लाख होल्ड कराए

बीकानेर: बड़ी ठगी, एक्सईएन के लाखों रुपए उड़ाए, 24 घंटे में इतने लाख होल्ड कराए

बीकानेर। ऑनलाइन फ़्रॉड के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। अब शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें एक एक्सईएन के लाखों रुपए का फ्रॉड हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आईजीएनपी के एक एक्सईएन को वॉट्सएप ग्रुप में जोड़कर उनसे निवेश के नाम पर कुल 31 लाख 71 हजार रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित ने तत्काल मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई। साइबर पुलिस ने 24 घंटे में पीड़ित के 15 लाख रुपए होल्ड करवा दिए। इंदिरा गांधी नहर परियोजना के एक एक्सईएन रविंद्र जैन शेयर मार्केट में रुचि रखते हैं। जालसाजों ने एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के नाम से एक वाट्सअप ग्रुप बना रखा है।

जालसाजों ने जैन को ग्रुप में जोड़ लिया। उन्हें एक एप्लीकेशन दी गई, जिसके जरिए जैन निवेश करने लगे। उनका मुनाफ एक करोड़ 47 लाख रुपए तक पहुंच गया। जैन ने अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो उनके खाते में यह पैसा नहीं आया था। उन्होंने ग्रुप में ही चैटिंग के जरिए इसका कारण पूछा तो ग्रुप एडमिन ने कहा कि शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स जमा होने पर पैसा उनके खाते में जाएगा। कैपिटल गेन 23 लाख रुपए बन रहा था।

जैन ने इसके लिए अपने सीए मित्र से चर्चा की। सीए की बात सुनकर जैन को संदेह हुआ। जैन ने एडमिन से व्यक्तिगत चैट की तो कुछ ही देर में उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया गया। जैन समझ गए कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। यह वाकया 19 मार्च को हुआ। जैन 31 लाख 71 हजार रुपए निवेश कर चुके थे। उन्होंने 20 मार्च को ऑन लाइन साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके 24 घंटे में ही उनके 15 लाख रुपए होल्ड हो गए। मामले की जांच कर रहे सीआई  ने बताया कि बाकी रकम भी निकलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: