बीकानेर: बिगड़ी महिला की तबीयत, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। बीकानेर जिले के श्रीकोलायत क्षेत्र के हदा थाना इलाके में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हदा थाना क्षेत्र के सियाणा गांव निवासी सुशीला कंवर पत्नी प्रेम सिंह घर का काम कर रही थीं। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
घटना की सूचना मिलने पर हदा थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थाना अधिकारी हंसराज लूणा ने बताया कि मृतका के पति प्रेम सिंह की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस नियमानुसार जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ