खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर में तेजी से साइबर ठगी के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। कुछ पलों की लापरवाही से ठगी की वारदातों को अंजाम दिया हे ।ऐसी ही खबर संभाग के चुरू जिले से सामने आयी है। जहां पर शहर के पंखा सर्किल के पास रहने वाली 41 साल की एक महिला ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान साइबर ठगी का शिकार हो गई। ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर महिला से 13,500 रुपए की धोखाधड़ी की गई। महिला ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाने की साइबर डेस्क ने तुरंत कार्रवाई की।
साइबर डेस्क ने ठगी की गई रकम को होल्ड करवाने में सफलता हासिल की। कोतवाली थाना साइबर डेस्क के इंचार्ज सुनील कुमार ने यह जानकारी दी। सुनील कुमार ने बताया कि महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े लेनदेन के दौरान 13,500 रुपए की साइबर ठगी होने की शिकायत दी थी। पुलिस अब इस मामले में साइबर ठगी के तरीके और लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय खास सावधानी बरतें। किसी अनजान वेबसाइट, लिंक या सोशल मीडिया विज्ञापन पर भरोसा कर भुगतान करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच जरूर करें। बाजार से बहुत कम कीमत पर सामान मिलने के लालच में आकर जल्दबाजी में भुगतान न करें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ