महिला से घर में घुसकर लूट, मुंह पर स्प्रे छिड़का, स्टोर में छिपा था चोर
महिला से घर में घुसकर लूट, मुंह पर स्प्रे छिड़का, स्टोर में छिपा था चोर
श्रीगंगानगर। जिले में दिनदहाड़े महिला से घर में घुसकर लूट करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को बेहोश कर घर से सोने की जेवरात लूटकर फरार हो गया। घटना श्रीकरणपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी अनुसार गुरुवार को 1 बजे वीणा ग्रोवर (47) निवासी वार्ड नंबर-7 (श्रीकरणपुर) अपने घर पर अकेली थी। इसका एक बेटा स्कूल गया हुआ था जबकि दो काम पर गए हुए थे। महिला कमरे में कपड़े प्रेस कर रही थी। इसी दौरान घर के स्टोर रूम से कुछ सामान निचे गिरने की आवाज आई। जिसे महिला देखने स्टोर रूम में चली गई। इसी दौरान स्टोर रूम में एक चोर पहले से खड़ा था, जिसने महिला पर बेहोशी की स्प्रे छिड़क दी। जिससे महिला बेहोश हो गई और नीचे गिर गई। इस दौरान चोर सीढ़ियां चढ़कर छत से भाग गया। कुछ समय बाद महिला का लड़का घर आया। उसने गेट खोलने के लिए गेट खटखटाया लेकिन गेट अंदर से बंद था और उसकी मां बेहोश पड़ी थी। काफी समय बाद जब अंदर से किसी ने गेट नहीं खोला तो उसने आसपास के पड़ोसियों को बताया। इसके बाद लोगों ने घर के अंदर जाकर गेट खोला। महिला जमीन पर बेहोश पड़ी थी। इसके बाद लोगों ने उसे पानी पिलाया और खड़ी किया तो महिला ने आपबीती सुनाई। घटना के बाद श्रीकरणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। लोगों के अनुसार पिछले एक महीने में दिनदहाड़े चोरी और लूट की ये 15वीं घटना है। जिससे लोग आक्रोशित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम है। जब से श्रीकरणपुर थाने में नई थानाधिकारी सीर कौर आई है कोई कार्रवाई नहीं हो रही। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ