Khulasa Online
Breaking
• एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

महिला के साथ बस में की छेड़छाड़, पर्स छीनकर पीछा कर जान से मारने की दी धमकी

rk
3 months ago
महिला के साथ बस में की छेड़छाड़, पर्स छीनकर पीछा कर जान से मारने की दी धमकी

महिला के साथ बस में की छेड़छाड़, पर्स छीनकर पीछा कर जान से मारने की दी धमकी
बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र में एक महिला ने बस में सफर के दौरान छेड़छाड़, पर्स छीनने और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने गौडू निवासी आरोपी श्रवण कुमार डेलू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बज्जू थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 16 जनवरी को वह बीकानेर से गौडू जाने वाली बस में बैठी थी। इसी दौरान गौडू गांव का ही एक व्यक्ति उसके पास आकर बैठ गया। कुछ देर बाद उसने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसका लेडीज पर्स निकाल लिया। जब महिला अपनी सीट से उठकर दूसरी जगह जाने लगी, तो आरोपी ने उसे जबरन पकड़ लिया। आसपास की सवारियों ने बीच-बचाव कर महिला को आरोपी से छुड़ाया।
बस से उतरने के बाद आरोपी ने महिला का घर तक पीछा किया। महिला ने बताया कि उसके पति बाहर नौकरी करते हैं, और उन्हें छुट्टी न मिलने के कारण पुलिस थाने आने में देरी हुई। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 75(2), 307 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई जसवंतसिंह राजवी को सौंपी गई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: