महिला ड्यूटी से लौटी तो उड़ गये होश, घर में रखे नगदी व अन्य सामान गायब
महिला ड्यूटी से लौटी तो उड़ गये होश, घर में रखे नगदी व अन्य सामान गायब
बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र के विवेक नगर में एक मकान से दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। महिला घर से ड्यूटी पर गई हुई थी, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर नकदी सहित चांदी के आभूषण, पुराने नोट-सिक्के और कीमती घडिय़ां चोरी कर लीं। पीडि़ता की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार विवेक नगर, अनाथालय के पीछे सिटी डिस्पेंसरी नंबर-4 के पास रहने वाली कोमल गोस्वामी पत्नी तरुण गोस्वामी ने रिपोर्ट दी कि 4 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे वह अपनी ड्यूटी पर गई हुई थी। ड्यूटी से वापस लौटने पर उसे घर में चोरी होने का पता चला।पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर घर से करीब 1,500 रुपए नकद, चांदी की तीन जोड़ी पायल, पुराने एवं विशेष नंबर वाले नोट, सिक्के और कुछ कीमती घडिय़ां चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है।घटना के बाद पीडि़ता ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन चोरी हुए सामान का कोई पता नहीं चला। उसने अज्ञात लोगों पर घर में चोरी करने का संदेह जताते हुए पुलिस से सामान बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल राकेश को सौंपी गई है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ