Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

घर में घुसकर महिला का किया किडनैप किया, पति ने इतने नामजद लोगों पर करवाया मामला दर्ज

rk
2 weeks ago
घर में घुसकर महिला का किया किडनैप किया, पति ने इतने नामजद लोगों पर करवाया मामला दर्ज


घर में घुसकर महिला का किया किडनैप किया, पति ने इतने नामजद लोगों पर करवाया मामला दर्ज
बीकानेर।  नोखा के चरकड़ा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। चंदूराम कुम्हार ने बुधवार शाम नोखा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बीती रात कुछ लोगों ने उनकी पत्नी मैना का अपहरण कर लिया। पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।चंदूराम कुम्हार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह और उसकी पत्नी मैना चरकड़ा गांव के निवासी हैं। उनकी शादी कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी, जिसके संबंध में नोखा पुलिस थाने में उनके बयान भी दर्ज किए गए थे।10-12 लोग गाड़ी लेकर आए और मारपीट कीशिकायत के अनुसार, 2 जून की रात करीब 10 बजे गोपालराम, राजूराम, पुरवाराम, भंवराराम और सुगना राम सहित लगभग 10-12 लोग एक गाड़ी में उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने चंदूराम और उनकी पत्नी मैना के साथ मारपीट की।गाड़ी में डालकर ले गएचंदूराम का आरोप है कि हमलावरों ने मैना को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए, जबकि मैना ने उनके साथ जाने से इनकार किया था। आरोपियों ने चंदूराम को जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के तुरंत बाद चंदूराम नोखा थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें सुबह कार्रवाई करने को कहा। चंदूराम ने अपनी शिकायत में अपनी और पत्नी मैना की सुरक्षा को लेकर आशंका व्यक्त की हैपुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: