Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

बीकानेर: सात साल से लिव इन में रह रही थी महिला, युवक ने ऐसे कर दी हत्या

rk
6 hours ago
बीकानेर: सात साल से लिव इन में रह रही थी महिला, युवक ने ऐसे कर दी हत्या

बीकानेर: सात साल से लिव इन में रह रही थी महिला, युवक ने ऐसे कर दी हत्या

बीकानेर।  पिछले सात-आठ साल से अपने पति से अलग फूल सिंह भील के साथ रहती थी। जो उसके साथ लिव इन मे रहता था और हत्या के बाद से ही फरार था। महिला के बेटे ने उस पर शक जताया, जिसके बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने उसे कोटा से गिरफ्तार कर लिया और अब बीकानेर लाया जा रहा है। दरअसल, श्रीडूंगरगढ़ में महिला की अर्द्धनग्न लाश मिलने के मामले में पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है। पुलिस ने उस युवक को हिरासत में लिया है, जो उसके साथ लिव इन मे रहता था और हत्या के बाद से ही फरार था। सीओ निकेत पारीक ने बताया- महिला के बेटे ने अपनी मां को पहचान लिया। महिला बाली बाई भील  है।

 

उसके पति का नाम बाल चंद भील है और वो झालावाड़ के भालता में उमरिया गांव के निवासी है। वो पिछले सात-आठ साल से अपने पति से अलग फूल सिंह भील के साथ रहती थी। महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि दोनों शराब पीकर झगड़ा करते थे। सोमवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय बेटा वहीं पर था लेकिन दोनों के झगड़े के बीच वो होटल में खाना खाने चला गया। वापस लौटा तो दोनों वहां नहीं थे। इस पर उसने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस को महिला की लाश पहले ही मिल चुकी थी, जिसे उसने पहचान लिया। उसी ने पुलिस को फूल सिंह भील के बारे में बताया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

 ऐसे आया पकड़ में 
फूल सिंह के मोबाइल नंबर मिलने के बाद से पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया। गोपनीय तरीके से उसके मोबाइल नेटवर्क से पता किया गया कि वो कहां गया है। कोटा रूट की लोकेशन मिलने पर पुलिस भी पीछे पीछे पहुंच गई। कोटा में उसे दबोच लिया गया। अब पुलिस उसे लेकर वापस बीकानेर आ रही है। दोपहर बाद ही उससे पूछताछ होगी। जिसके बाद गिरफ्तारी हो सकती है। सीओ ने बताया कि महिला के सिर पर कनपटी के पास नुकीले पत्थर से हमला किया गया है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों ने लाश देखी तब पुलिस को सूचना दी गई।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: