बीकानेर: घर में फंदे पर झूलती मिली महिला, पुलिस ने पीबीएम अस्पताल पहुंचाया शव
बीकानेर: घर में फंदे पर झूलती मिली महिला, पुलिस ने पीबीएम अस्पताल पहुंचाया शव
बीकानेर। उदयरामसर में रविवार शाम एक मकान में महिला के फंदे से झूलने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को शाम करीब 5:45 बजे महिला के फंदे से झूलने की सूचना मिली थी। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच और निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतका की पहचान करीना पत्नी निसार, निवासी उदयरामसर, बीकानेर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मौके पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान, अयूब लोदा और असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों के साथ राजकुमार खडग़ावत मौजूद रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ