बीकानेर: महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जुटी जाँच में, पढ़े खबर
बीकानेर: महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जुटी जाँच में, पढ़े खबर
बीकानेर। जिले के महाजन थाना क्षेत्र के मनोहरिया गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान ताजा (45) पत्नी जाकिर, निवासी मनोहरिया के रूप में हुई है। घटना 21 अक्टूबर की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, इस संबंध में मृतका के भाई मुमताज निवासी बडेरण ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि ताजा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। इसी दौरान उसने अपने ससुराल स्थित घर के कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ