बीकानेर में नॉर्मल डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ा
बीकानेर में नॉर्मल डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ा
बीकानेर। प्रसूताओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के पास जयमलसर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 25 वर्षीय प्रियंका की नॉर्मल डिलीवरी हुई। डिलीवरी के कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। महिला की यह पहली डिलीवरी थी और उसने बेटे को जन्म दिया था। पति किसान है। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच कोलायत एसडीएम राजेश कुमार को सौंपी गई है।
प्रियंका को पीबीएम अस्पताल के प्रसूति विभाग में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिला का खून बहता रहा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मर्ग दर्ज करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बीकानेर के जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी (आरसीएचओ) डॉ. भवानी गहलोत ने बताया कि महिला की डिलीवरी नॉर्मल हुई थी और उसने बेटे को जन्म दिया था। डिलीवरी के कुछ समय बाद उसे सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उसकी मौत हो गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ