बाइक के पिछले टायर में उलझी चुन्नी, नीचे गिरने से महिला की मौत, पति गंभीर घायल
बाइक के पिछले टायर में उलझी चुन्नी, नीचे गिरने से महिला की मौत, पति गंभीर घायल
बीकानेर संभाग। वोट देकर लौट रही महिला की चुन्नी बाइक के टायर में फंस गई। पति-पत्नी दोनों बाइक से गिर पड़े। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। घटना श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर की है। निर्मला देवी निवासी 9 एफए माझीवाला श्रीकरणपुर के दुर्गा मंदिर के पास बुटीक संचालित करती थी। शनिवार को वह अपने पति मनफूल के साथ पंचायती राज चुनाव में मतदान करने गई थी। मतदान के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक निर्मला की चुन्नी बाइक के पिछले टायर में उलझ गई। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद राहगीरों की मदद से दोनों को श्रीकरणपुर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद निर्मला देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में पति मनफूल भी घायल हो गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ