ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, चालक मौके से फरार
ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, चालक मौके से फरार
बीकानेर। जिले के लूणकरणसर कस्बे में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसा कस्बे के वार्ड संख्या 04 स्थित श्रीराम कांटे के पास हुआ, जहां ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय मोहिनी देवी पत्नी जेठाराम सांसी बाजार से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान ट्रक चालक कांटे पर वजन कराने के बाद वाहन को अस्थाई पार्किंग की ओर ले जा रहा था। तभी महिला ट्रक के टायरों के नीचे आ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि महिला का शव कई हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लूणकरणसर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ