महिला को मारपीट कर घर से निकाला, ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज
महिला को मारपीट कर घर से निकाला, ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज
श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र इलाके में विवाहिता के साथ मारपीट कर दहेज लोभियों द्वारा घर से निकालने की घटना सामने आई है । विवाहिता के पिता सरकारी नौकरी से रिटायर्ड हुए तो पति व जेठ सहित ननद नणदोई ने विवाहिता व उसके बच्चों के साथ मारपीट करते हुए दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है।
थाना क्षेत्र के गांव सत्तासर निवासी लिछमा देवी ने अपने पति केशुराम, जेठ दुर्गाराम निवासी सत्तासर, ननद आसीदेवी व नणदोई सोनू लुहार निवासी धीरदेसर चोटियान के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह करीब 20 वर्ष पूर्व आरोपी पति से हुआ। विवाह के बाद से ही पति व ननद दहेज की मांग करते हुए तंग परेशान करते। नणदोई व जेठ पति को भडक़ाते व पति मारपीट भी करने लगा। अब गत 7-8 महीनों से पति लगातार पीडि़ता व उसके बच्चों के साथ मारपीट करता है।10 सितंबर 2026 की रात को ननद व नणदोई ने पीडि़ता के पिता के सरकारी सेवा से रिटायर होने व उससे रूपए लेकर आने की बात कहते हुए भडक़ाया। उसी रात करीब 1 बजे के आस पास पति ने पीडि़ता को लाठियों से पीटा तो उसके बेटे ने पड़ौसियों को बुलाकर उसे छुड़वाया। 11 सितंबर की सुबह 5 बजे उसके पति मारपीट की और जेठ ने उसे जान से मार देने के लिए भडक़ाया। आरोपियों ने उसके गहने छीन लिए और बच्चों सहित धक्के मार कर घर से निकाल दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ