अचानक टूटकर गिरे तार, तारों की चपेट में आने से दो भेड़़ों की मौत
खुलासा न्यूज,बीकानेर। टूटे हुए तारों के चपेट में आने से दो भेड़ों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटा महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के 33 केवी जीएसएस से कृषि कुंआ की तरफ जाने वाले मार्ग पर 11 केवी फीडऱ का तार अचानक टूटकर गिर गया। जिसमें करंट दौड़ रहा था। करंट के चलते वहां पर चर रहर दो भेड़े करंट की चपेट में आ गयी। करंट की चपेट में आने से दो भेड़ों की मौत हो गयी। आसपास के लोगों ने तुरंत प्रभाव से इसकी सूचना सम्बंधित जीएसएस को दी और बिजली आपूर्ति काट दी गयी। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और टूटे हुए तारों को जोडऩे का कार्य किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ