खुलासा न्यूज,बीकानेर। हाईटेंंशन तारों के चपेट में आने से चार पशुओं की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गजपुरा रोही की है। जहां पर शनिवार की दोपहर को मघाराम की तीन भैंस व एक गाय चर रही थी। इस दौरान 11 हजार केवी लाइन का तार टूट गया। तार टूटकर पशुओं पर गिरा जिसके चलते चारोंं को करंट लग गया। इस हादसे में चारों पशुओं की मौत हो गयी। जिसके बाद किसान परिवाार ने परिवाद देते हुए जांच की मांग की है। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसान परिवार को हौसला दिया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ