Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर निगम चुनाव की बदलेगी तारीख? 11 की जगह इस तारीख को मतदान की संभावना

Bansal
shiv
shiv2
1 month ago
बीकानेर निगम चुनाव की बदलेगी तारीख? 11 की जगह इस तारीख को मतदान की संभावना

बीकानेर निगम चुनाव की बदलेगी तारीख? 11 की जगह इस तारीख को मतदान की संभावना

बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बीकानेर में 11 सितंबर को प्रस्तावित मतदान की तारीख में बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि 11 सितंबर को शहर में कई मेले आयोजित होने के कारण निर्वाचन विभाग मतदान की तारीख बदलकर 9 सितंबर कर सकता है।

जानकारी के अनुसार, मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर निर्वाचन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। राजस्थान के कई इलाकों में मेलों और अन्य आयोजनों को देखते हुए चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किए जाने की चर्चा के बीच बीकानेर में भी मतदान की तारीख बदलने की संभावना सामने आई है।

बीकानेर में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के समय से ही 11 सितंबर की तारीख को लेकर बदलाव की मांग उठ रही थी। इसी को देखते हुए जिला कलेक्टर की ओर से भी निर्वाचन विभाग को चुनाव की तारीख में बदलाव के संबंध में पत्र भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

अब 9 सितंबर को मतदान कराने की संभावना को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि अंतिम निर्णय निर्वाचन विभाग की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।

यदि मतदान की तारीख 11 सितंबर से बदलकर 9 सितंबर होती है तो प्रत्याशियों को प्रचार और जनसंपर्क के लिए अपेक्षाकृत कम समय मिलेगा। ऐसे में बीकानेर नगर निगम चुनाव का मुकाबला और भी रोमांचक होने की संभावना है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: