Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर संभाग: पत्नी ने बॉयफ्रेंड से करवाई पति की हत्या, गला घोंटा, फिर भी नहीं मरा तो ईंट से सिर फोड़ा

Bansal
9 months ago
बीकानेर संभाग: पत्नी ने बॉयफ्रेंड से करवाई पति की हत्या, गला घोंटा, फिर भी नहीं मरा तो ईंट से सिर फोड़ा

 बीकानेर संभाग: पत्नी ने बॉयफ्रेंड से करवाई पति की हत्या, गला घोंटा, फिर भी नहीं मरा तो ईंट से सिर फोड़ा

श्रीगंगानगर में पत्नी ने प्रेमी से पति की हत्या करवाई थी। प्रेमी ने युवक को रास्ते में रोककर उसके सिर पर लाठियों से हमला किया था। फिर रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद भी वह नहीं मरा तो ईंट से सिर फोड़ दिया। इस दौरान पत्नी मोबाइल फोन पर अपने प्रेमी के लगातार संपर्क में थी। हत्या के बाद शव और बाइक को 15 किलोमीटर दूर इंदिरा गांधी नहर में फेंक दिया। पुलिस को 2 फरवरी को फलोदी क्षेत्र में नहर में गांव 4 जेडडब्ल्यूएम निवासी भजनलाल (32) का शव मिला था।

भजनलाल के पिता ने कृष्ण लाल ने 2 फरवरी को घड़साना थाने में बेटे की हत्या का मामला दर्ज करवाया था। घड़साना थाना पुलिस ने आरोपी पत्नी इंद्रा देवी (30) और उसके प्रेमी प्रभुदयाल (33) पुत्र सुरजाराम को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रभुदयाल का साथ देने वाले नाबालिग को भी डिटेन किया है। सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी अमृता दुहन ने बताया- भजनलाल की हत्या 16 जनवरी को इंद्रा देवी ने प्रेमी प्रभुदयाल और 15 वर्षीय नाबालिग के साथ मिलकर की थी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: