Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

कौन हैं “रियल लाइफ सिंघम” IPS मृदुल कच्छावा, जिनकी बीकानेर में पोस्टिंग की खबर सुन कांप रहे अपराधी

rk
1 month ago
कौन हैं “रियल लाइफ सिंघम” IPS मृदुल कच्छावा, जिनकी बीकानेर में पोस्टिंग की खबर सुन कांप रहे अपराधी

कौन हैं “रियल लाइफ सिंघम” IPS मृदुल कच्छावा, जिनकी बीकानेर में पोस्टिंग की खबर सुन कांप रहे अपराधी

डिगेश्वर सैन

खुलासा ऑनलाइन, बीकानेर। राजस्थान सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) का तबादला किया। इस सूची में सबसे चर्चित नाम बीकानेर के नए एसपी के रूप में आईपीएस मृदुल कच्छावा का है। 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी मृदुल कच्छावा मूल रूप से बीकानेर के रहने वाले हैं और अपनी सख्त कार्यशैली के कारण  “रियल लाइफ सिंघम” के नाम से भी जाने जाते हैं।

मृदुल कच्छावा इससे पहले नागौर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं और करौली में एसपी के पद पर कार्य कर चुके हैं। इन जिलों में उन्होंने नशा तस्करों, साइबर अपराधियों और हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई की, जिससे उनकी पहचान एक तेजतर्रार अधिकारी के रूप में बनी।

बीकानेर में जन्म, पढ़ाई जयपुर में
मृदुल कच्छावा का जन्म 30 अगस्त 1989 को बीकानेर में हुआ। शुरुआती पढ़ाई बीकानेर में करने के बाद परिवार के जयपुर शिफ्ट होने पर उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से 12वीं और कॉमर्स कॉलेज से बी.कॉम किया। इसके बाद राजस्थान यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिजनेस में मास्टर्स किया। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और कंपनी सेक्रेटरी (CS) की योग्यता भी प्राप्त की।

यूपीएससी में हासिल की सफलता
मुंबई में जर्मन बैंक में नौकरी मिलने के बावजूद उनका सपना सेना में जाने का था। एनडीए में दो बार असफल होने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। वर्ष 2014 में इंडियन पोस्टल सर्विस मिली और 2015 में ऑल इंडिया रैंक 216 के साथ आईपीएस में चयन हुआ। आईपीएस मृदुल कच्छावा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 12 अक्टूबर 2022 को डीजीपी कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित भी किया जा चुका है।

धौलपुर में डकैतों के खिलाफ बड़ा अभियान
5 जुलाई 2019 से 8 जुलाई 2020 तक धौलपुर एसपी रहते हुए उन्होंने चंबल के बीहड़ों में डकैतों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। उनकी टीम ने एक साल में 57 डकैतों और हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार किया और कई कुख्यात डकैतों—पप्पू गुर्जर, लाल सिंह, रामविलास, भारत और रघुराज गुर्जर—को सरेंडर करने पर मजबूर किया।

ड्रग तस्कर पर 25 पैसे का इनाम
नागौर में तैनाती के दौरान उन्होंने एक अनोखा फैसला लेते हुए ड्रग तस्कर अर्जुनराम विश्नोई उर्फ रोडू की गिरफ्तारी पर सिर्फ 25 पैसे का इनाम घोषित किया था। आमतौर पर अपराधियों पर हजारों या लाखों का इनाम रखा जाता है, इसलिए यह फैसला सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। कई लोगों ने इसे आरोपी पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति बताया।

निजी जीवन
मृदुल कच्छावा की शादी 2018 में कनिका सिंह से हुई, जो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी.के. सिंह की बेटी हैं। घुड़सवारी, बास्केटबॉल, डॉग्स पालना और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी उनके शौक हैं। अपनी सख्त रणनीति, तेज कार्रवाई और अपराधियों के खिलाफ कड़े रुख के कारण मृदुल कच्छावा को राजस्थान पुलिस के प्रभावी और कड़क अधिकारियों में गिना जाता है। बीकानेर में उनकी पोस्टिंग की खबर के बाद अपराध जगत में भी हलचल देखी जा रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #"Real-Life Singham #IPS Mridul Kachhawa #bikaner sp #Mridul Kachhawa
Share: