Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

आखिर किस की नजर लगी बीकाणा को, एक ही दिन में तीन हत्याएं, दहल गया शहर

rk
1 month ago
आखिर किस की नजर लगी बीकाणा को, एक ही दिन में तीन हत्याएं, दहल गया शहर


आखिर किस की नजर लगी बीकाणा को, एक ही दिन में तीन हत्याएं, दहल गया शहर
बीकानेर(शिव भादाणी ) बीकानेर शहर जो छोटी काशी के नाम से जाना जाता है लेकिन पिछले काफी समय से बीकानेर में ऐसे अपराध होने लगे है जो पहले बड़े शहरों में घटित होते है जैसे लूट, अपहरण, फायरिंग, हत्याएं जैसे संगीन मामले देखने में नहीं आते थे। लेकिन आज कल ऐसी घटनाएं रोज सामने आ रही है। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे ही तीन मामले गुरुवार को सामने आये जहा एक के बाद एक ऐसे करते तीन हत्याएं सामने आई जिसमें दो पुुरुषों की एक औरत की हत्या हुई। इसके पीछे कारण क्या रहा अभी तक दो का सामने आया है एक बुजुर्ग की हत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है। गुरुवार सुबह जयनारायण व्यास कॉलोनी में एक चौकीदार की हत्या कर अज्ञात जनें भाग गये। बुजुर्ग के घर में उसकी पत्नी अंधी है और पुत्र कैसंर पीडित है उसके घर में कोई कमाना वाला नहीं है आखिर अज्ञात बदमाशों ने ऐसा क्यों किया। शाम होते होते खाजूवाला में एक युवक ने एक औरत को मौत के घाट उतार कर थाने में जाकर सरेंडर कर देता है कि मैने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। रात होते होते पुलिस के पास फिर एक सूचना मिली कि एक युवक का शव पड़ा है। इस पर तुरंत नाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लिया जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि दो जने नशा कर रहे थे किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया तो एक ने दूसरे साथी पर जानलेवा हमला बोल कर उसको मौत के घाट उतार दिया।  जब पुलिस ने तीनों हत्यों के बारे में  जानकारी ली तो बुजुर्ग की हत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है कि किसी बुजुर्ग चौकीदार से किसी का क्या झगड़ा हो सकता है क्यों मौत के घाट उतारा है। ऐसे ही खाजूवाला में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारने में सामने आया कि दोनों लवरिलेनशिप में रहते थे और एक बेटा भी दोनों के बीच छोटे मोटे झगड़े होते रहते थे इससे तंग आकर युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं जसरासर में हुई युवक की हत्या में सामने आया कि शराब पीने के दौरान किसी बात पर बोलचार हो गई तो एक जने ने उसको मौत के घाट उतार दिया। इससे साफ जाहिर हो गया कि आजकल लोगों की सहनशक्ति खत्म हो गई है और बिना सोचे समझे तुरंत फैसले ले लेते है जिससे ऐसी बड़ी घटना घटित हो जाती है। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: