Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

निकाय चुनाव के परिणामों का काउंटडाउन: भाजपा-कांग्रेस के इतने प्रत्याशी माने जा रहे है जीतते हुए  तो कई सीटों पर अब भी फंसा हैं पेंच, पढ़ें खबर

Bansal
6 hours ago
निकाय चुनाव के परिणामों का काउंटडाउन: भाजपा-कांग्रेस के इतने प्रत्याशी माने जा रहे है जीतते हुए  तो कई सीटों पर अब भी फंसा हैं पेंच, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर के 309 निकाय में कल 14 सितंबर की सुबह मतगणना शुरू होगी। ऐसे में आज की रात प्रत्याशियों के लिए भारी साबित हो रही है। भाजपा, कांग्रेस में अंदरखाने हलचल तेज है और शीर्ष नेता लगातार अपने प्रत्याशियों की हौसला अफजाई में जुटे हुए है। बीकानेर शहर के 80 वार्डो के लिए कल सुबह मतगणना शुरू होगी।

 

जिसके लिए अलग-अलग पांच कमरों में व्यवस्था की गयी है। जिनकी जिम्मेवारी जिले के अधिकारियों को दी गयी है। नतीजों से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनेा ही अपने बोर्ड बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रहे है लेकिन करीब 12 घंटे बाद से ही स्थिति साफ होनी शुरू हो जाएगी। 

 


खुलासा न्यूज बीकानेर की उन सीटों की स्थितियां आपके सामने रख रहा है। जहां पर जीत करीब-करीब पक्की है और इन वार्डो के प्रत्याशी भी अपनी जीत के प्रति आवश्स्त है हालंाकि प्रमाणिक तो घोषणा के बाद ही माना जाएगा। खुलासा न्यूज के सर्वे के अनुसार भाजपा के एक दर्जन प्रत्याशी और कांग्रेस के 15 प्रत्याशी जीतते हुए दिखाई दे रहे है वहीं कुछ निर्दलीय भी इस चुनावी रण में उलटफेर करेंगे। 

 


भाजपा में वार्ड 8 से डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया, वार्ड 2 से दीपक व्यास, वार्ड 12 से हिमांशु शर्मा, वार्ड 13 से सुरेन्द्र सिंह शेखावत, वार्ड 9 से विनोद धवल, वार्ड 34 से अनिरूद्ध चौधरी, वार्ड 37 से श्याम सिंह हाडला, वार्ड 51 से पंकज गहलोत, वार्ड 52 से उम्मेद सिंह, वार्ड 60 से किशोर आचार्य, वार्ड 70 से विक्रम राजपुरोहित, वार्ड 65 से सपना मारू, वार्ड 1 से मंजू देवी, वार्ड 3 से शिव गहलोत जीतते हुए नजर आ रहे है।

 

वहीं कांग्रेस की तरफ से वार्ड 14 से किरण भाटी, वार्ड 15 से अब्दुल, वार्ड 17 से चेतना चौधरी, वार्ड 18 से मकसूद अहमद, वार्ड 27 से दिलीप बांठिया, वार्ड 28 से पुष्पा सेठिया, वार्ड 35 से मनोज विश्नोई, वार्ड 38 से छैलु सिंह, वार्ड 41 से अश्विनी मिढ्ढा, वार्ड 50 से नवरतन डागा, वार्ड 55 से जावेद पडि़हार, वार्ड 58 से दुर्गादास छंगाणी, वार्ड 62 से अकबर खादी और वार्ड 75 से धर्मवीर नाहटा, 79 से शीतल, 7 से शीतल, 16 से पुनमचंद, 21 से रिजवान, 47 से सविता जोशी, 66 से नसीमा बानो, 68 से परमानंद, 67 से युनूस जीत रहे हैं। 

 


ये वही वार्ड है जहां पर दोनेा दलों की जीत करीब-करीब तय है। वहीं कुछ ऐसे भी वार्ड है जहां पर भाजपा-कांग्रेस को निर्दलीय टक्कर दे रहे है और बड़ा उलटफेर भी कर सकते है। ऐसे वार्डो में वार्ड 11 से विकास सियाग, वार्ड 10 से कपिल सिंह, वार्ड 3 से आनंद भाटी, वार्ड 25 से मुजीब, वार्ड 19 से कांता कुलरिया, वार्ड 44 से शुभकरण गहलोत, वार्ड 53 से शानु, वार्ड 54 से तरूण यादव निर्दलीय बाजी मारते हुए नजर आ रहे है।

 

वहीं चार वार्ड ऐसे भी है जहां पर जबरदस्त टक्कर है। जिनमें वार्ड 73 हॉटशीट है जहां पर भाजपा के दीपक पारीक और कांग्रेस के अनिल कल्ला के बीच कांटे की टक्कर है । इसी तरह वार्ड 31 में पुनित और विकास, वार्ड 32 में भूपेन्द्र शर्मा-भगवती प्रसाद- प्रेम प्रकाश के बीच फाइट है। वार्ड 36 में भी अनुराधा-शकील-कोमल के बीच पेच फंसा हुआ है। ऐसे में इन वार्डो को लेकर फिलहाल कोई कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। परिणामों को लेकर अब काउंटडाउन जारी है और सुबह आठ बजने के साथ ही ईवीएम खुलनी शुरू हो जाएगी। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: