Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस ने तस्करों का किया पीछा तो सामने से की फायरिंग, एक किलोमीटर तक दौड़ाई गाड़ी, मिला नशीला पदार्थ, पढ़ें खबर

Bansal sadi
2 months ago
पुलिस ने तस्करों का किया पीछा तो सामने से की फायरिंग, एक किलोमीटर तक दौड़ाई गाड़ी, मिला नशीला पदार्थ, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश में तस्करों को पकडऩे पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग करने की खबर सामने आयी है। घटना बालोतरा जिले से जुड़ी है। जहां पर पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थो को ले जाया जा रहा था। जिस पर पुलिस टीम ने बालोतरा-सांचौर रोड़ मेगा हाईवे पर नाकाबंदी की गयी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को एक ब्लैक स्कार्पियों गाड़ी आती हुई दिखाई दी।

 

पुलिस ने गाड़ी को रूकने का इशारा किया लेकिन चालक ने गाड़ी की रफ्तार को बढ़ा दिया। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत स्टॉप स्टिक की सहायता से स्कॉर्पियो के टायर ब्रस्ट (पंचर) कर दिए। टायर फटने के बावजूद शातिर तस्करों ने गाड़ी नहीं रोकी और तीन पहियों पर ही करीब 1 किलोमीटर तक गाड़ी को भगाकर ले गए। लगातार पीछे पड़ी पुलिस आगे जाकर जब तस्करों की गाड़ी रुक गई, तो उसमें सवार आरोपी उतरकर जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया, तो तस्करों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर धुआंधार फायरिंग शुरू कर दी।

 

फायरिंग करते हुए तस्कर नदी के बहाव क्षेत्र में उगे कटीले बबूलों की आड़ लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही है। तस्करों के भागने के बाद जब पुलिस ने लावारिस छूटी स्कॉर्पियो गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें 288 किलो 885 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला जिससे बरामद करने के साथ तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की स्कॉर्पियो कार जब्त किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: