गली में खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए बजाया होर्न तो युवकों ने घर से निकलकर पिता को लकडिय़ों से पीटा पुत्री को धमकाया
गली में खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए बजाया होर्न तो युवकों ने घर से निकलकर पिता को लकडिय़ों से पीटा पुत्री को धमकाया
बीकानेर। शहर के सदर थाना इलाके के पुरानी गिन्नाणी धावडिय़ों का मौहल्ले में रहने वाले राधाकिशन तंवर पुत्र कानाराम ने पुलिस को लिखित पत्र दिया कि बुधवारा को रात्रि को मै और मेरी पुत्र हितेशी तंवर दोनो घर से मेरी पत्नी को लेने के निकले ही थे कि गली में बाइक खड़ी थी हमने उसको हटाने के लिए होर्न बजाया परंतु किसी ने गाड़ी को नहीं हटाया और घर के अंदर से लक्ष्मीनारायण, किश्नलाल पुत्रगण श्रीराम व रोहित, राहुल पुत्र किश्नलाल व धु्रव पुत्र अनिल बाहर आये व गाली गलौच करने लगे और लड़ाई झगड़ा करने लगे मेरी पुत्री ने लाख मना करने के बाद वो मुझे कार से बाहर निकाला और मेरे को मारने पिटने लगे तथा मेरी बेटी को धमकाया जिससे वह बुरी तरह से घबरा गई। इसी दौरान इन लोगों ने मेरे सिर पर लकड़ी से वार किया जिससे मेरे सिर से खून बहना लगा मेरी पुत्री जोर-जोर से चिल्लाई तब आसपास के लोग भागकर आये और बीच बचाव किया नहीं ये लोग मुझे मार देते। तंवर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा दी जाये।
लोगों में पुलिस का डर खत्म
पिछले काफी दिनों से देखने में आ रहा है लोगों में पुलिस का डर खत्म हो गया है आजकल लोग छोटी सी बात को लेकर आदमी को जान से मारने की नियत से ही हमला करता है।चाकू चलाना, लाठी, धारादार हथियारों से हमला करते है। पिछले एक सप्ताह में चार ऐसी घटनाएं सामने आ गई जिससे ये साफ दिख रहा है कि लोगों में अब पुलिस का भय नहीं रहा है। बुधवार को जो घटना सामने आई उससे साफ है कि एक होर्न बजाने की बात को लेकर युवक को बेटी के सामने ही जान से मारने की नियत से लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस को ऐसे लोगों पर शिकायत मिलते ही तुरंत ही कार्यवाही करनी चाहिए जिससे की लोगों में पुलिस का भय बना रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ