Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

आखिर कब मिलेगा स्व. केशव आचार्य को न्याय,नेता, प्रशासन सो रहा है कुंभकरणी नींद

Bansal
5 hours ago
आखिर कब मिलेगा स्व. केशव आचार्य को न्याय,नेता, प्रशासन सो रहा है कुंभकरणी नींद

 

आखिर कब मिलेगा स्व. केशव आचार्य को न्याय,नेता, प्रशासन सो रहा है कुंभकरणी नींद
बीकानेर। अगर आप बीकानेर में शहर में रह रहे हो तो आपकी कीमत कुछ नहीं है। मजे की बात है अगर आपकी मौत सरकारी तंत्र के किसी वाहन व अन्य से हो जाती है तो  प्रशासन व नेता उसमें कुछ नहीं बोल सकते है। बीकानेर के राजनेताओं को तो आप ये बताओं जमीन कहां खाली पड़ी है जो वो भूमाफियों से सांठगांठ कर अपने कब्जे में लेवे। बड़े शोचनीय बात है बीकानेर शहर परकोटे में रहने वाले रिटायर्ड बैक कर्मचारी केशव आचार्य को नत्थुसर गेट के बाहर गोकूल सर्किल के पास निगम के कचरा संग्रहण वाहन ने टक्कर मारी टक्कर मारकर कुछ दूर अपने साथ घसीट कर ले गये जिससे उनके सि पर गंभीर चोट आई उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया जहां उनके सिर का ऑपरेशन हो गया। लेकिन कुछ दिन बाद उनकी मौत हो गई। बडी शर्म की बात है इतना बड़ा हादसे हो जाने के बाद भी आज तक किसी विधायक या राजनेता ने उनका पक्ष में निगम प्रशासन के पास नहीं गये ना कोई प्रदर्शन किया। अभी तक तो कचरा संग्रहण वाहन को चलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने नहीं पकड़ा और ना ही निगम ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। क्योकि ये किसी समाज की भूमि पर कब्जा नहीं था ना ही बीडीए द्वारा किसी का निर्माण कार्य तोड़ा है। यह एक इंसान गया है जिसकी कोई कीमत नहीं है। सिर्फ शोसल मीडियों पर श्रद्धांजलि तक नहीं दी। तो क्या बीकानेर में रहना गलत है। जहां पर निगम के कचरा संग्रहण गाड़ी शहर में मौत बनकर घुम रही है अगर आपके साथ निगम की या सरकारी गाड़ी से कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी आपकी स्वयं की होगी। आपके साथ कोई राजनेता नहीं है। 
बीडीए ने एक जमीन पर बने निर्माण कार्य तोड़ा तो मौके पर विधायक, पूर्व मंत्री के परिवार व अन्य राजनेता पहुंचे और विधायक ने तो तीन बजे तक अल्टीमेंट तक दे दिया। 
आचार्य के परिवारजनों ने सब जगह शिकायत की पुलिस को रिपोर्ट दी लेकिन उनकी शिकायत पर सुध नहीं ली गई। बताया जा रहा हे वाहन चालक फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी आज तक नहीं हुई है। अगर यही घटना किसी अन्य समाज के साथ होती तो धरना प्रदर्शन होते मुआवजा तक दिया जाता और अब तक तो वाहन चालक पकड़ लिया जाता है। 
आखिर किस से उम्मीद करें कि स्वर्गीय आचार्य को इस घटना का न्याय मिलेगा। 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: