Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बंगाल की खाड़ी का कम दबाव राजस्थान पर डालेगा असर, जाने बीकानेर संभाग में कैसा रहेगा मौसम

Bansal sadi
6 hours ago
बंगाल की खाड़ी का कम दबाव राजस्थान पर डालेगा असर, जाने बीकानेर संभाग में कैसा रहेगा मौसम

 बंगाल की खाड़ी का कम दबाव राजस्थान पर डालेगा असर, जाने बीकानेर संभाग में कैसा रहेगा मौसम 


बीकानेर। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में भी आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने की प्रबल संभावना है। हालांकि, कोटा, भरतपुर, जयपुर संभाग के पूर्वी भागों के जिलों में 25 से 27 अगस्त को कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी व आस-पास के क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है तथा वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में शुष्क दक्षिण-पश्चिमी हवाएं प्रभावी है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री से. दर्ज होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में मानसून की बेरुखी का असर बारिश और बांधों पर देखने को मिल रहा है। जल संसाधन विभाग के मानसून के 50 दिन के आंकड़ों को देखें तो 30 सितंबर तक सामान्य बारिश का 424.71 मिमी का आंकड़ा भी पूरा होना मुश्किल दिख रहा है। आधा सीजन निकलने के बाद भी 278.44 मिमी ही बारिश हो सकी है, जो कुल सामान्य बारिश का करीब 65 फीसदी है।


मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। वहीं, गत वर्ष 22 अगस्त तक 424.71 मिमी के मुकाबले 453 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो सामान्य से 0.16 फीसदी अधिक थी। पिछले साल मानसून में 693 बांधों में से 286 बांध लबालब हो गए थे, लेकिन इस साल केवल 42 बांध ही भर सके हैं। राजस्थान में बीते 24 घंटे में आंशिक भरे हुए बांधों की संख्या 440 है। जबकि प्रदेश में इस मानसून में 211 बांध अब तक सूखे हुए हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: