Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अचानक ऐसा क्या हुआ कि महाजन के ग्रामीणों  में बढ़ी चिंता, पढ़े पूरी खबर

Bansal sadi
6 hours ago
अचानक ऐसा क्या हुआ कि महाजन के ग्रामीणों  में बढ़ी चिंता, पढ़े पूरी खबर


अचानक ऐसा क्या हुआ कि महाजन के ग्रामीणों  में बढ़ी चिंता, पढ़े पूरी खबर
महाजन महाजन कस्बे से गुजरने वाली फील्ड फायरिंग रेंज रोड के चौड़ीकरण को लेकर वार्ड 10 से 15 के लोगों ने चिंता जताई है। सडक़ के सेंटर से दोनों ओर 72-72 फीट, यानी कुल 144 फीट चौड़ाई तय की गई है। इस दायरे में कस्बे के कई मकान, दुकानें और दूसरे निर्माण आने की आशंका है।हल्लेवासियों की बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और संभावित नुकसान पर चिंता जताई। लोगों का कहना था कि अगर मौजूदा मार्ग पर ही चौड़ीकरण किया गया, तो सालों से बसे परिवारों और व्यापारियों को बहुत नुकसान होगा।लोग बोले- बायपास बनाया जाएबैठक में सर्वसम्मति से सुझाव दिया गया कि फील्ड फायरिंग रेंज को जाने वाले इस मार्ग का बायपास बनाया जाए। इससे भारी सैन्य वाहनों का आना-जाना भी आसान होगा और कस्बे की आबादी, मकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान भी सुरक्षित रहेंगे।लोगों ने कहा कि बायपास बनने से भविष्य में ट्रैफिक की समस्या भी कम होगी और आम लोगों को राहत मिलेगी। इस मौके पर अजमल हुसेन शेख, हनुमान देराश्री, उग्रसेन बेनीवाल, फैजू खान, हुसैन खान, लुकमान खान, बाबू खान, यासीन लीलगर सहित कई मोहल्लेवासी मौजूद थे।बैठक में तय किया गया कि इस संबंध में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जाएगा। इसमें सडक़ चौड़ीकरण की जगह बायपास बनाने की मांग की जाएगी। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए ऐसा समाधान निकाला जाए।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: