बीकानेर:अचानक खाना खाते ही ऐसा क्या हुआ की युवक की हो गई मौत, पढ़े खबर
बीकानेर:अचानक खाना खाते ही ऐसा क्या हुआ की युवक की हो गई मौत, पढ़े खबर
बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र के रानी बाजार स्थित केजी कॉम्प्लेक्स इलाके में खाना खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई। घटना 8 अगस्त की रात की बताई गई है। मृतक के भाई सलमान खान ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। परिवादी के अनुसार रात में परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया था। इस दौरान उसके भाई सोहेल खान ने भी खाना खाया।
रिपोर्ट के मुताबिक खाना खाने के करीब एक घंटे बाद सोहेल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टी और चक्कर आने लगे। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ