Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 27 अगस्त से 2 सितंबर तक जानिए बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

Solar 2
1 month ago
राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 27 अगस्त से 2 सितंबर तक जानिए बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 27 अगस्त से 2 सितंबर तक जानिए बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

Solar 4

बीकानेर। राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी हैं। झारखंड के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और मानसून ट्रफ लाइन जम्मू, देहरादून और कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इसके असर से बुधवार को पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। वहीं उदयपुर, अजमेर संभाग और शेखावाटी के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, 27 अगस्त से 2 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में फिर कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 27 अगस्त से 2 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में 27 और 28 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में भी अगले एक सप्ताह तक मानसून की परिस्थितियां कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश का जोर कम होने के साथ मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: