मानसून की विदाई के साथ मौसम का यू-टर्न, राजस्थान में अब बढ़ेगी गर्मी या आएगी राहत?
मानसून की विदाई के साथ मौसम का यू-टर्न, राजस्थान में अब बढ़ेगी गर्मी या आएगी राहत?
जयपुर। प्रदेश में करीब तीन दिन की देरी से मानसून को पूरी तरह विदा हो गया। इस बार मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य के मुकाबले करीब 22 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। बारिश का दौर थमने के बाद दिन में धूप का असर बढ़ गया है और तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर के अनुसार आज से प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है।
हालांकि तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। अगले दिनों में अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 30 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मानसून की विदाई के बाद अब प्रदेश में बारिश की गतिविधियां थमने के साथ गर्मी बढ़ने का दौर शुरू हो गया है। वहीं बीकानेर में भी सोमवार सुबह तेज धुप रही। इससे पहले रविवार को पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ