राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम, इतनी तारीख को बारिश की संभावना
राजस्थान में सर्दी की दस्तक शुरू हो गई है। 22 अक्टूबर को राज्य के 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। 23 और 24 अक्टूबर को राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 23-24 अक्टूबर को राजस्थान के बीकानेर संभाग व आस-पास के क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 22 अक्टूबर को जैसलमेर, फलोदी और आसपास के क्षेत्र में मेघगर्जन और हल्की बारिश का अलर्ट रहा।
मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर से 5 नवंबर तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें जानकारी दी गई है कि 23 और 24 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में पहले सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। पहले और दूसरे सप्ताह में राजस्थान के अधिकांश भागों में सामान्य से कम बारिश की संभावना है। पहले दूसरे सप्ताह के दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास रहने और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रहने की संभावना है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ