Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक, रातभर कई दौर में हुई बारिश, तापमान गिरा, बढ़ी ठंडक, जाने कल कैसा रहेगा मौसम

Bansal
6 hours ago
बीकानेर में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक, रातभर कई दौर में हुई बारिश, तापमान गिरा, बढ़ी ठंडक, जाने कल कैसा रहेगा मौसम

बीकानेर में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक, रातभर कई दौर में हुई बारिश, तापमान गिरा, बढ़ी ठंडक, जाने कल कैसा रहेगा मौसम 

बीकानेर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार शनिवार रात बीकानेर शहर सहित आसपास के इलाकों में कई दौर में बारिश हुई। रविवार सुबह भी श्रीडूंगरगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

शनिवार दोपहर तक बीकानेर में आसमान साफ था और तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। शाम करीब 7 बजे बारिश शुरू हुई, जो लगभग 15 मिनट तक तेज गति से बरसी। इसके बाद रात करीब 8 बजे, साढ़े 9 बजे और फिर रात 12 बजे के आसपास तेज बारिश हुई। शहर के अलग-अलग इलाकों में कई दौर में बारिश दर्ज की गई।

तापमान में गिरावट, मौसम हुआ ठंडा
पिछले 24 घंटे में बीकानेर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार दोपहर जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं रविवार सुबह तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया। न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। बीकानेर शहर के अलावा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी रविवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच कई गांवों में बारिश का दौर जारी रहा।

सोमवार से मौसम साफ होने की उम्मीद
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो दिन बारिश की संभावना जताई थी। इसके बाद सोमवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है। इधर, सोमवार को नोखा, जसरासर और पांचू क्षेत्र में ग्राम पंचायतों के चुनाव भी होने हैं। ऐसे में बारिश का असर मतदान प्रक्रिया पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि बारिश की संभावना कम होने के चलते बड़ी संख्या में मतदाताओं के मतदान केंद्रों तक पहुंचने की उम्मीद है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: