मौसम विभाग की चेतावनी: बीकानेर में होगी बरसात, चक्रवाती तूफान का असर दिखेंगे
मौसम विभाग की चेतावनी: बीकानेर में होगी बरसात, चक्रवाती तूफान का असर दिखेंगे
बीकानेर । बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्णब, का असर अब देश के कई हिस्सों के साथ राजस्थान पर भी देखने को मिलेगा। आगामी तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। 29 और 30 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में 29-30 अक्टूबर को बादल छाए रहने तथा कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी भागों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच दिन और रात के तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई। बीती रात का न्यूनतम तापमान 21.2 िडग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगी है। दिन का तापमान भी 32 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। इस महीने के अंत तक रात का तापमान 20 डिग्री के नीचे आने की संभावना है।
28 को तट से टकराएगा अति प्रचंड तूफान अर्णब
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्णब 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार शाम तक यह प्रचंड और 27 अक्टूबर को अति प्रचंड तूफान में तब्दील होगा। 28 अक्टूबर की दोपहर यह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यानम तट को पार करेगा। देश के आंतरिक हिस्सों में नमी छोड़ जाते हैं चक्रवात। इसी नमी और वायुमंडलीय दबाव के कारण मेघगर्जन, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश के हालात बनते हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ