Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खाजूवाला बॉर्डर पर ड्रोन से आए पाकिस्तान से हथियार बड़ा खुलासा सामने आया जेल की  चार दिवारों में बंद तस्कर ने मंगाई खेप

Bansal sadi
3 months ago
खाजूवाला बॉर्डर पर ड्रोन से आए पाकिस्तान से हथियार बड़ा खुलासा सामने आया जेल की  चार दिवारों में बंद तस्कर ने मंगाई खेप


खाजूवाला बॉर्डर पर ड्रोन से आए पाकिस्तान से हथियार बड़ा खुलासा सामने आया जेल की  चार दिवारों में बंद तस्कर ने मंगाई खेप
 बीकानेर। भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे राजस्थान के खाजूवाला बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि पंजाब की फरीदकोट जेल में बंद कुख्यात तस्कर ने पाकिस्तान से संपर्क कर हथियारों की खेप मंगवाई थी। इस मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।
जेल से चल रहा था तस्करी का नेटवर्क पुलिस जांच में सामने आया है कि पंजाब की फरीदकोट जेल में बंद तस्कर सुवविंद्र रायसिख उर्फ सोनू ने पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क स्थापित किया था। वहीं से ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप भारत सीमा में भेजने की योजना बनाई गई थी। बीकानेर पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस रिमांड पर आरोपी
बीकानेर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा और गुप्तचर एजेंसियां संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं। जांच अधिकारी आईपीएस सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के नेतृत्व में पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
पुलिस अब उस स्थानीय नेटवर्क की तलाश कर रही है जो पाकिस्तान से आए हथियारों की खेप को रिसीव करने वाला था। अधिकारियों के अनुसार इस पूरे रैकेट में कई स्थानीय लोग भी शामिल हो सकते हैं। उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
फरवरी में भेजी थी हथियारों की खेप
जांच में सामने आया है कि इसी साल फरवरी में पाकिस्तान की ओर से 17.50 किलो वजनी ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप भेजी गई थी। इसमें चीन निर्मित पांच पिस्टल और 325 कारतूस शामिल थे, जो खाजूवाला बॉर्डर क्षेत्र में गिराए थे।
खेत में गिरा ड्रोन, क्चस्स्न ने किया बरामद
तकनीकी खराबी के कारण ड्रोन सीमा से लगभग दो किलोमीटर दूर चक 24 केएनडी क्षेत्र के सरसों के खेत में गिर गया। सुबह बीएसएफ और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ड्रोन और हथियारों की खेप बरामद कर ली। यह घटना सीमा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी का पहला बड़ा मामला माना जा रहा है। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियार किन लोगों तक पहुंचने वाले थे और इस तस्करी में और कौन-कौन शामिल है?

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: