Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

निर्जला एकादशी पर We Are Foundation एवं जोड़बीड़ भैरूनाथ स्माइल ग्रुप ने किया शरबत सेवा कार्यक्रम

rk
6 hours ago
निर्जला एकादशी पर We Are Foundation एवं जोड़बीड़ भैरूनाथ स्माइल ग्रुप ने किया शरबत सेवा कार्यक्रम

निर्जला एकादशी पर We Are Foundation एवं जोड़बीड़ भैरूनाथ स्माइल ग्रुप ने किया शरबत सेवा कार्यक्रम

बीकानेर, 25 जून। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर We Are Foundation एवं जोड़बीड़ भैरूनाथ स्माइल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में पीबीएम हॉस्पिटल ट्रॉमा सेंटर के सामने, बीकानेर में डेढ़ टन ठंडे दूध का शरबत बनाकर सेवा कार्य किया गया। यह सेवा कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निरंतर संचालित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों, मरीजों के परिजनों एवं आमजन को शरबत वितरित किया गया।

भीषण गर्मी के बीच इस सेवा कार्य से लोगों को राहत मिली और सभी ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में दोनों संस्थाओं के सदस्य पूरे उत्साह और सेवा भावना के साथ उपस्थित रहे तथा सभी ने तन-मन-धन से सहयोग प्रदान किया।

We Are Foundation की Founder Director Chairman श्रीमती अर्चना सक्सेना ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और मानवता का संदेश देते हैं।

स्माइल ग्रुप के संचालक मेघराज जी गहलोत ने कहा कि निर्जला एकादशी जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है और जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानवता है।

We Are Foundation की डायरेक्टर अलका पारीक ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सेवा, सहयोग और समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है तथा ऐसे आयोजन लोगों को मानवता और परोपकार के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में जोड़बीड़ भैरूनाथ स्माइल ग्रुप से मेघराज गहलोत, अलका पारीक, निशा कच्छावा, राहुल गहलोत, गीता खडगोडिया, मोहिनी शर्मा, एडवोकेट अनिल तंवर, मुकेश जी, दिलीप जी, प्रेम कच्छावा, संजय सांखला एवं समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

वहीं We Are Foundation से अर्चना सक्सेना, अलका पारीक, अंजु कोचर, रितु गौड़, मंजू दानिया, मुस्कान खत्री, पूजा सोनी, प्रेमलता अरोड़ा, रेनू अरोरा, प्रेमलता खानेजा, अमिता सोनी, अशोक प्रजापत, मंगल जोशी ,मोहिनी शर्मा, मोनिका शर्मा, आयशा शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: